फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यायायाल में पेश नहीं होने पर युवराज एग्रो फूड्स के निदेशक पर प्राथमिकी

Tue, 19 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चेक बाउंस मामले में अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित किए गए कंपनी के निदेशक के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गौरी नारंग की अदालत के आदेश पर की गई।
मेसर्स जीएस एंटरप्राइजेज की ओर से गौरव कंबोज द्वारा दायर शिकायत में मेसर्स युवराज एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता नितिन सक्सेना को कई बार अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहे। अदालत ने आरोपी के दिल्ली स्थित दोनों पतों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा करवाने समेत सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। निर्धारित 30 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दस दिसंबर को नितिन सक्सेना को भगोड़ा घोषित किया, लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ। जिसके बाद अदालत ने संबंधित थाना पुलिस को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई राम कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें