यमुनानगर। सुढैल स्थित फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी के हाथ की अंगुलियां कट गई। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सुढैल निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में ही फैक्टरी में ऑपरेटर के रूप में नौकरी कर रहा है। 24 मार्च को मशीन पर कार्य कर रहा था।
आरोप है कि कंपनी के मालिक जसबीर ने प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए मशीन की स्पीड ज्यादा कर दी। इसी दौरान मशीन पर कार्य करते हुए बाया हाथ चपेट में आ गया। जिससे हाथ की चार अंगुलियां कट गई। कर्मचारियों ने अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में मालिक मालिक ने इलाज का खर्च देने से मना करने लगा। इसलिए उसने थाने में शिकायत दी। संवाद