फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निजी प्रकाशकों की किताबों से हो रही पढ़ाई

Thu, 09 Apr 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सरकार और शिक्षा निदेशालयों के आदेशों व नियमों को दरकिनार कर निजी स्कूल संस्थानों के प्रबंधक अपने स्कूलों में एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगा रहे हैं। शिक्षा विभाग की जांच में इसका पता चला है। कई स्कूल तो ऐसे हैं जो किताबें भी स्वयं ही बिकवा रहे हैं। ऐसा ही करने वाले चार स्कूलों को नोटिस दिया गया है। इन स्कूलों को मिलाकर विभाग की ओर से अब तक कुल आठ विद्यालयों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

स्कूलों को विभाग के इस नोटिस का चार दिन में जवाब देना होगा। जवाब न देने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जानी तय है। वहीं, नियमानुसार निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाकर स्कूल पहले ही कानून भंग कर चुके हैं, ऐसे में इस पर कार्रवाई निश्चित है। फिलहाल स्कूलों को विभाग के सवालों का जवाब देना है। विभाग की ओर से स्कूलों को दो दिन का समय दिया गया है।
विभाग ने शहर के मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कॉलोनी, इंडियन पब्लिक स्कूल बूड़िया रोड, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल बूड़िया रोड और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल जगाधरी को नोटिस दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की टीम ने इन स्कूलों में जांच की थी। जांच के दौरान स्कूल में विद्यार्थियों को नॉन एनसीईआरटी यानी निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाया जा रहा था। वहीं, विद्यार्थियों के बैग में भी निजी प्रकाशकों की किताबें, स्कूल के नाम लिखी नोटबुक व शिक्षण सामग्री मिली।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने प्रबंधन से उनके स्कूल में लगाई जा रही है किताबों की सूची मांगी। इसके अलावा फार्म-6, वार्षिक शुल्क, दाखिला फीस इत्यादि की जांच की। इस दौरान पाया गया कि स्कूलों ने पहली से पांचवीं तक निजी प्रकाशकों की अत्यंत महंगी किताबें लगाई हुई हैं। वहीं, छठी से आठवीं तक एनसीईआरटी नाममात्र और अन्य सभी निजी प्रकाशकों की किताबें लगाई गई हैं। अधिकारियों ने इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें