फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी

Wed, 18 Feb 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में हिस्सा लेते स्वयंसेवक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को छठा दिन रहा। इस दौरान शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक व सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। पहले सत्र में राजीव जैन व जलज जैन ने वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता व महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने विद्यार्थियों को बचत, निवेश, बजट निर्माण, डिजिटल भुगतान और धोखाधड़ी से बचाव इत्यादि विषयों की जानकारी दी तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में इंग्लिश जॉन की परमिंद्र सेठी ने व्यक्तित्व निखार और प्रभावी संवाद विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रभावी संवाद कौशल, आत्मविश्वास से बोलने की कला व साक्षात्कार की तैयारी से जुड़े सुझाव दिए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विषय संबंधी वक्ता से प्रश्न पूछे और उन्होंने उनकी जिज्ञासाओं का शमन किया। सायंकालीन सत्र में एनएसएस की एक इकाई ने गोद लिए गांव मांडखेड़ी की टपरियों में जाकर महिला स्वास्थ्य का सर्वेक्षण किया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जागरूकता व सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।
एनएसएस की दूसरी इकाई ने कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन उद्यान के लिए श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने उद्यान क्षेत्र की सफाई की और पौधरोपण के लिए भूमि तैयार की। श्रमदान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामूहिक श्रम, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। प्राचार्य डॉ. करुणा, डॉ. विजय चावला व अन्य प्राध्यापकों ने श्रमदान स्वयंसेवकों का उत्साह व मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

एनएसएस अधिकारी गौरव बरेजा व डॉ. उषा देवी ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। शिविर का समापन बुधवार को किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें