रादौर। चंडीगढ़ में आयोजित सेल्वो शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के मुकंद लाल कॉलेज के छात्र रण इंद्र प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
कोच प्रदीप सिंह व ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह पम्मी ने बेटे रण इंद्र प्रताप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की प्रार्थना की थी। रण इंद्र प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्धियों को पराजित किया। उसने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाकर जिला, ब्लॉक, कॉलेज व अपने माता-पिता नाम रोशन किया है। संवाद