फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर लड़ें हक की लड़ाई : राजिंद्र

Mon, 15 Jun 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नागरिक अ​भिनंदन के दौरान एकजुटता दिखाते नेता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भाजपा समाज बांटने का काम कर रही है। पिछड़ों, अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों की सरकार अनदेखी की है। अब समय एकजुट होकर इसका विरोध करने का है। यह बात कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक राजिंद्र पाल गौतम ने कही।
गौतम हरियाणा बैकवर्ड एवं मजदूर क्रांति मोर्चा के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन व नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम जगाधरी की पंजाबी धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक राजिंद्र पाल गौतम, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनिल जयहिंद मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चेयरमैन विधायक चंद्र प्रकाश जांगड़ा, जगाधरी विधायक चौधरी अकरम खान विशिष्ट अतिथि रहे। सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा राहुल गांधी जनमानस की लड़ाई लड रहे हैं। सभी को उनके हाथ मजबूत करने होंगे। समाज जाति धर्म के नाम पर बांटने वाली भाजपा से सजग रहना होगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि एसआईआर को लेकर चौकस रहना होगा। इसे लेकर भाजपा की मंशा साफ नहीं है। गलत वोट जुड़ने नहीं देने हैं व सही वोट कटने नहीं देने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जो कह रहे हैं वह सच साबित हो रहा है। कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष दरबारी लाल चौहान के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान रमन त्यागी, नरसिंह पाल, राजेंद्र वाल्मीकि, अनिल धीमान, जिला पार्षद जयचंद कश्यप, सुमित कश्यप, राजेश कटारिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें