फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायत में जा रही महिला सरपंच को पीटा, छह गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव घेसपुर की महिला सरपंच के साथ गांव के कुछ लोगों ने पंचायत में रंजिशन मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने सरपंच के बाल पकड़कर पीटा और ईंट से हमला किया। वहीं सरपंच को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव घेसपुर की सरपंच कृष्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी की रात को गांव के गुरु रविदास मंदिर में पंचायत बुलाई गई थी। इसके लिए उनके पास कुनाल का फोन आया था। पंचायत का उद्देश्य आगामी रविदास जयंती को लेकर गांव में कार्यक्रम आयोजित करना था। जैसे ही पंचायत शुरू हुई तो गांव के राकेश, विनोद, अश्वनी, नीलम, कृष्णा, सुमन, सतपाल ने उनका रास्ता रोक कर उनके साथ मारपीट की।
वहीं उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस बारे में थाना रादौर प्रभारी आनंद गिल ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद सात में से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें