फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने की सामुदायिक सेवा

Sat, 19 Sep 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नमकीन पैक करतीं हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह के तहत दो दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। इस वर्ष की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रही। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पोषण जागरूकता के साथ सामुदायिक सेवा और खाद्य उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने पोषण जागरूकता पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर स्तनपान, मां के दूध का महत्व, संतुलित आहार और स्वस्थ खान-पान की जानकारी दी। अपने भोजन को जानें’ गतिविधि में अनार, इलायची, सेब, पालक, चुकंदर और दूध जैसे खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य व स्वास्थ्य लाभ बताए गए। ‘खाद्य पहेली’ के माध्यम से भी पोषण संबंधी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने चिवड़ा, मुरमुरे, मूंगफली, भुना चना और करी पत्ते से पौष्टिक नमकीन तैयार किया। इसे पैक कर निकटवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र में एक पैकेट भेंट किया गया। वहीं, छात्राओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा तैयार नमकीन के पैकेट कॉलेज परिसर में बेचकर विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण और विपणन का व्यावहारिक अनुभव लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल पोषण, स्वास्थ्य और वृद्धि में भूमिका समझाने के लिए पोषण जागरूकता चलचित्र भी दिखाया गया। कार्यशाला में डॉ. वीनू गोयल, डॉ. नीतिका त्रिवेदी, ऋतु, सुमन, अंशिका और प्रयोगशाला परिचारिका लक्ष्मी ने सहयोग किया। कार्यक्रम में वीनू गोयल भी उपस्थित रहीं।

नमकीन पैक करतीं हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें