फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Sat, 19 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में हुए सड़क को तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भटौली में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कच्ची सड़कों और सीवरेज ध्वस्त कर दिए। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से यह कार्रवाई की। यह अवैध कॉलोनी करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी।
जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि भटौली में अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। राज्य प्रवर्तन ब्यूरो यमुनानगर के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल कार्रवाई के दौरान तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में अवैध कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़कों और सीवरेज ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि कॉलोनाइजर को हरियाणा अर्बन एरिया एक्ट के तहत नोटिस दिया था। विभाग की ओर से जारी आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा, भू-मालिकों और अन्य संबंधित लोगों ने कॉलोनी विकसित करने से पहले आवश्यक विभागीय अनुमति भी नहीं ली थी। इसी के चलते विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या अन्य संपत्ति की खरीद-फरोख्त न करें। बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों में निर्माण या प्लॉट खरीदने वाले लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रशासन की ओर से अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें