फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला दोस्त ने पिटवाया और हड़पे हजारों रुपये

Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फेसबुक पर महिला दोस्त ने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति से मारपीट की। उसे झूठे केस में फंसाने की बात कह कर उसे ब्लैकमेल किया और उससे 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित से ब्लैंक चेक पर साइन करवा लिए। बाद में चेक वापस करने के बदले उससे एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके तीन अन्य साथियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
यमुनानगर। रामपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह दुकान पर काम करता है। करीब 20 दिन पहले वह फेसबुक के माध्यम से एक महिला के संपर्क में आया। महिला ने अपना नाम प्रभजोत कौर बताया। धीरे-धीरे उन दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। आरोप है कि 25 सितंबर 2023 को महिला ने उससे मिलने का आग्रह किया।
विज्ञापन

वह उससे मिलने को तैयार हो गया और महिला को अपने घर बुला लिया महिला से कुछ देर बातचीत करने के बाद अचानक घर में तीन अनजान व्यक्ति घुस गए। जिन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। वह कहने लगे कि महिला के साथ गलत काम करता है। अब उसे झूठे केस में फंसाएंगे। अगर वह बचना चाहता है तो उसके लिए रुपये देने होंगे। आरोपियों की इन धमकियों से डर कर उसने 50 हजार रुपये उन्हें दे दिए।
विज्ञापन

साथ ही आरोपियों ने उससे दो चेक पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। वह उसे यह भी धमकी दे रहे थे कि उसकी वीडियो उनके पास है। अगर पैसा नहीं दिया तो लीक कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके मोबाइल पर 30 सितंबर को किसी टोनी नाम के व्यक्ति ने फोन करके कहा कि यदि वह अपने चेक को वापस लेना चाहता है तो उसके बदले में उन्हें एक लाख रुपये दे। इसकी शिकायत उसने एसपी को दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें