फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्द हवा चलने से सुबह और शाम हो रहा ठंड का अहसास

Tue, 24 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली-लेदी रोड पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में मौसम का बदला मिजाज लोगों को अखर रहा है। इस दौरान सोमवार को भी कोहरा छाया रहा और सुबह काफी ठंड रही। वहीं, सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली। इसके साथ दिनभर 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली।
दिन में हवा का असर कम रहा, लेकिन शाम को हवा ने लोगों को ठंड का अहसास करवाया। इस सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ दो से तीन दिन कोहरा होने की संभावना है। सुबह कोहरे के कारण नेशनल हाईवे सहित अन्य मुख्य सड़कों पर दृश्यता सामान्य से कम रही। इसका असर यातायात पर देखने को मिला। हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई और कछुआ गति से रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

कोहरे के कारण लंबी दूरी तय करने वाले चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे धीरे-धीरे आसमान साफ हुआ और सूरज चमकने लगा। धूप से अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि, धूप के साथ चल रही तेज सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास कम नहीं होने दिया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बरकरार है। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा के कारण शाम को ठंड बढ़ गई। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। हालांकि मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा, परंतु बादलवाई की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी और ठंड से राहत मिलेगी। परंतु इस दौरान तेज हवा परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें