फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर किया विरोध

Mon, 27 May 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगनर। प्रताप नगर खंड के गांव मलिकपुर खादर में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गांव के जल घर पर विरोध जाहिर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के जल घर पर ताला जड़ने की चेतावनी दी।
ग्रामीण जाहिद,नजीर, बलवंत,रणबीर, बीरा आदि ने बताया कि मलिकपुर खादर में हरिजन बस्ती में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। क्योंकि जिस ट्यूबवेल से उनकी बस्ती में पानी की सप्लाई होती है, उससे अन्य जगह जा रहे पानी की पाइपलाइन में कनेक्शन के माध्यम से पॉपुलर के पेड़ों, खेतों में घास और अन्य जगह सिंचाई के काम में लाया जा रहा है जिसकी वजह से हरिजन बस्ती में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस बारे कई बार सरपंच प्रतिनिधि को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में कई बार गुलाबगढ़ गांव से पीने के पानी के सप्लाई के लिए पानी का टैंकर भेजा जा चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द उनकी बस्ती में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह गांव के जलघर का ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मलिकपुर खादर की हरिजन बस्ती में लगभग डेढ़ सौ से दो सौ घर है और इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि तौसीफ ने बताया कि गांव में मुनादी करवाई गई है कि कोई भी व्यक्ति पीने के पानी की पाइप लाइन से सिंचाई न करें। यदि कोई पीने का पानी से सिंचाई करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब पीने के पानी की सिंचाई के लिए सप्लाई बंद हो जाएगी तो हरिजन बस्ती में पानी अपने आप पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें