जठलाना। गांव उन्हेड़ी में एक घर से हजारों की नकदी व जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें पिता ने अपने बेटे और उसके दोस्त पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर उसके बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
जठलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव उन्हेड़ी निवासी राजकुमार ने बताया कि 26 जून रात उसके बेटे आदित्य व बेटे के दोस्त वसीम ने घर में रखी लोहे की पेटी से 20 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आदित्य व वसीम पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।