फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पिता से ढाई लाख रुपये ठगे

Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शातिर ठगों ने बिलासपुर के नाई मोहल्ला निवासी रुद्र मनी को विदेश भेजने के नाम पर उसके पिता सुखमिंद्र शर्मा से ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप चंडीगढ़ की फ्रीबरड अबरोड कंसलटेंसी पीकाडली स्केयर मॉल की संचालिका नीलम, गुलशन, रूपिंद्र, रिंपी व शिवम पर लगा है। आरोपियों ने पहले कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए। बाद में पुर्तगाल भेजने के नाम पर ठगी की। बिलासपुर थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बिलासपुर के नाई मोहल्ला निवासी सुखमिंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रुद्र मनी कनाडा जाना चाहता था। अप्रैल 2023 में वह साढ़ौरा की गुरु जी इमीग्रेशन एंड कंसल्टेंसी के माध्यम से चंडीगढ़ सेक्टर 34ए स्थित फ्रीबरड अबरोड कंसल्टेंसी पिकाडली स्केयर मॉल की संचालिका नीलम के संपर्क में आया। आरोपी नीलम ने बताया कि वे विदेश भेजने के लिए वीजा लगवाने का काम करते है। आरोपी ने उसके बेटे रुद्र मनी का कनाडा का वीजा लगवाने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने उसके बेटे की पासपोर्ट, फोटो व अन्य दस्तावेज मांगे। उसके बेटे का वीजा देखकर आरोपी नीलम ने 80 हजार रुपये में उसके बेटे का कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी नीलम, उसके साथी गुलशन, रुपिंदर, रिंपी व शिवम को 80 हजार रुपये दे दिए लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे का वीजा नहीं लगवाया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि कनाडा का वीजा नहीं लग पा रहा है। वे उसके बेटे को वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेज देंगे। इसके लिए दस लाख रुपये का खर्च बताया। पहले दिए 80 हजार रुपये भी इसी में एडजस्ट करने की बात कही। आरोपियों ने कुछ रुपये पहले और बाकी रुपये वीजा लगने के बाद देने की बात तय की। इसके बाद आरोपियों ने अलग अलग कर उससे कुल ढाई लाख रुपये ले लिए पर उसके बेटे का वीजा नहीं लगवाया। जब भी वे आरोपियों से वीजा लगवाने की बात करते तो वह उनसे टालमटोल करते। वीजा न लगने पर जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस व बेटे का असली वीजा मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें