संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। क्षेत्र के गांव नाहरपुर में 21 वर्षीय युवती के हत्यारोपी पिता काे एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में हत्यारोपी ताऊ की पुलिस को अभी तलाश है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि हत्यारोपी पिता ने रिमांड के दौरान अपना गुनाह स्वीकारा है। पूछताछ में उसने बताया कि भाई के साथ मिलकर उसने अपनी बेटी की हत्या की है, क्योंकि वह कहना नहीं मान रही थी और अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करना चाह रही थी। आरोपी पिता से रिमांड पर मिली जानकारी के बाद अब पुलिस ने ताऊ की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपी ताऊ को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। विदित हो कि मामले में युवती के मामा की ओर से पिता और ताऊ के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।