फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 26 को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली : सुभाष गुर्जर

Sun, 12 Jan 2025 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को भोगपुर गांव में मासिक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा नंबरदार ने की। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में किसानों के हर मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत रखने और विस्तार करने का आह्वान किया। अगर आज किसानों की फसल और नस्ल बच रही हैं तो यह संगठन की ताकत है। वरना सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को फिर किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी आंदोलन के लिए कॉल आ सकती है, इसलिए सभी किसान सतर्क रहें। 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर पूरे जिला में किसानों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेताया कि अगर कोई भी बिजली कर्मचारी कनेक्शन काटते पकड़ा गया तो उसे वहीं पर बंधक बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप नगला, महेंद्र कंबोज चमरौड़ी, जसबीर अजीजपुर, मान सिंह मुजाफत, खंड प्रधान जनक पांडो, दिलबाग ताहरपुर, कर्ण सिंह, राजेश भोगपुर, सुखदेव सलेमपुर, संजू शामपुर मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें