फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि विपणन बाजार नीति के विरोध में ज्ञापन देंगे किसान

Fri, 07 Mar 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से 11 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए वीरवार को गांव धौड़ंग स्थित जिला कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा नंबरदार ने व जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने प्रदेश सरकार पर तीन कृषि कानून के प्रावधानों को नए रूप में लागू करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार कृषि विपणन बाजार नीति के जरिए किसानों, आढ़तियों व मंडियों के अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इस नीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से सरकार को चेतावनी है कि यदि इस नीति को सरकार ने वापस नहीं लिया तो रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पंजाब सरकार की तर्ज पर इस नीति को रद्द कर केंद्र सरकार को वापस भेज दे। यदि सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो जल्द हरियाणा में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इस नीति का गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध किया जाएगा। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि 11 मार्च को सभी जिला मुख्यालय पर ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस मौके पर सुभाष शर्मा प्रभारी, जसबीर अजीजपुर, यादविंद्र कांबोज जयपुर, महेंद्र चमरौडी, सुभाष हरतौल, दिलबाग ताहरपुर, सुखदेव सलेमपुर, जगतार रानीपुर, अशोक डांगी, बिजेंदर राणा, नायब सलेमपुर, अमृतपाल, अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें