फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान 16 को कस्सी से खुद बनाएंगे रास्ता

Sat, 08 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव अलाहर में बैठक के लिए पहुंचे भाकियू के पदा​धिकारी व अन्य। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। अंबाला-शामली हाईवे पर गांव पोटली में किसानों के रास्ते को लेकर भाकियू 16 नवंबर को सख्त कदम उठाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को गांव अलाहर में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा व जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज प्रमुख तौर से मौजूद रहे।
भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि चार नवंबर को डीसी को प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में नोटिस दिया था कि यदि 15 नवंबर तक किसानों का हाईवे पर रास्ता नहीं मिला तो 16 नवंबर को किसान खुद रास्ता बनाएंगे। इसके लिए किसानों ने अपनी कस्सी तैयार कर ली हैं। पूरे जिले के किसान अपने कस्सियां, तसलों के साथ 16 नवंबर को पोटली गांव में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ लड़ना और ताकत देखना चाहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज तक प्रशासन की ओर से कोई मैसेज नहीं आया कि डीसी मौका पर पहुंच कर किसानों से बातचीत करेंगे। सरकार की मंशा किसान के प्रति ठीक नहीं है, किसानों की फसल व नस्ल को बर्बाद करना चाहती है। बड़ी-बड़ी कंपनियों से मिलकर किसानों के खेतों के रास्ते बंद किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रास्ता लेकर रहेंगे। चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपनी तैयारियां रखें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में 16 नवंबर को गांव पोटली में धरना स्थल पर पहुंचे जो पिछले दो महीने से चला हुआ है। 16 नवंबर को वहा कोई जान माल का नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा चार नवंबर को उपायुक्त व मुख्यमंत्री के नाम नोटिस दिया गया है। 15 नवंबर तक रास्ता नहीं बना तो 16 नवंबर को किसान खुद रास्ता तय करेेंगे। तो उसी को लेकर किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी है ।उ न्होंने कहा कि जिले के किसान 16 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर दीप राणा, यादविंद्र कांबोज जयपुर, विनोद डांगी, रोहित कांबोज दामला, रजत सरपंच, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, सचिन, ओमपाल, अमित कुमार, रिंकू, नरेश, रजत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें