फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिल में पहले गन्ना लाने वाले किसान सम्मानित

Wed, 13 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल सत्र 2024-25 के लिए मंगलवार को गन्ना पेराई शुरू हो गई। शुभारंभ मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव एसके सचदेवा एवं नयना पुरी ने किया। गन्ना सप्लाई करने वाले प्रथम किसान सुढल गांव के दलबीर सिंह, भंभौल गांव के पवित्र सिंह व रायपुर गांव के गफूर व गन्ना क्रय केंद्र महमूदपुर से आई गाड़ी के ड्राइवर गुलाब सिंह को हार पहना कर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
एसके सचदेवा ने बताया कि इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य 160 लाख क्विंटल रखा गया है गत वर्ष में 146 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी। इस वर्ष मिल ने सरस्वती गन्ना किसान पंजीकरण योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत किसानों को अपने कुल गन्ना उत्पादन का 85 प्रतिशत या अधिक मिल में सप्लाई करने पर सभी दवाइयों पर अनुदान दोगुना दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिल की मैली, फिरोमोन ट्रैप, नर्सरी की देखरेख के लिए दवाइयों की किट आदि भी निशुल्क दी जाएंगी। किसान अपना सारा गन्ना मिल को सप्लाई कर इस योजना का लाभ उठाएं। जिन किसानों ने इस बार गन्ने की बिजाई चार से पांच फीट की दूरी पर की हुई है उनके गन्ने की कटाई केन हारवेस्टर द्वारा करवाई जाएगी।

सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (केन) डीपी सिंह ने बताया कि मिल गेट के अलावा 45 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाएगी। लेबर की समस्या देखते हुए 38 केन लोडर गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना लोड करने के लिए लगाए गए हैं। किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक क्रय केंद्र पर शुगर मिल के सीनियर अधिकारियों के टेलीफोन नंबर भी लिखे गए हैं ताकि किसान की किसी भी समस्या का तुरंत निदान हो सके।
विज्ञापन

किसान अपना गन्ना निर्धारित हाड़ा व पर्ची पर अंकित तारीख के अनुसार ही मिल में लेकर आएं। इस वर्ष मिल गेट पर एडवांस टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसान घर बैठे अपनी ट्राली के लिए टोकन नंबर व लाइन का चुनाव कर सकता है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अपनी ट्राली पर मिल से जारी किया नंबर अवश्य लिखवा लें ताकि मिल में गन्ना तुलवाने में कोई परेशानी न हो। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (टेक्नीकल) सत्यवीर सिंह, जनरल मैनेजर (केन) राजेंद्र कौशिक, इस्जेक के डायरेक्टर संजय गुलाटी, शुगर मिल के अधिकारी अश्वनी आर्य, धीरज सिंह, बलवान सिंह, पवन कुमार, धीरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें