फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान घोटाले के विरोध में किसानों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
जगाधरी में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जाते भाकियू के पदा​धिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। धान घोटले के विरोध शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों का जुलूस लोक निर्माण विभाग के जगाधरी स्थित विश्रामगृह से शुरू हुआ और जिला सचिवालय तक पहुंचा। सचिवालय में डीसी को ज्ञापन दिया। इसमें मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।
प्रदर्शन को लेकर सड़क से सचिवालय तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाकियू का यह जुलूस प्रदर्शन पूर्व नियोजित था। प्रदर्शन के लिए भाकियू के बैनर तले किसान सुबह दस बजे से जगाधरी स्थित विश्राम गृह के बाहर एकत्रित होने लगे थे। इसके बाद भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकाला गया। जुलूस में किसान हाथों में तख्तियां, पोस्टर, बैनर लेकर शामिल हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू ने धान घोटाले को नेताओं, अधिकारियों व कारोबारियों की मिलीभगत बताया। भाकियू ने डीसी कार्यालय पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। डीसी को सरकार के नाम ज्ञापन देकर धान घोटाले की सीबीआई जांच, संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर केस, किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग की।
प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रदर्शन को लेकर सुबह ही विश्राम गृह के पास भारी पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया था। जुलूस के आगे और पीछे पुलिस बल चलता रहा। वहीं, सचिवालय भी पुलिस छावनी सा दिखाई दिया। प्रदर्शनकारी सचिवालय पहुंचने और परिसर में रुक गए। यहां डीसी ने पहुंचकर किसानों की बात चुनी और ज्ञापन स्वीकार किया।
इस दौरान हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, राकेश बैंस, जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना, युवाध्यक्ष संदीप टोपरा, निदेशक मनदीप रोड छपार, विक्रांत ससौली, संजू सरावा, सतपाल, राजीव, कृष्ण पाल, राजकुमार, नैब सिंह, मलकीत, राजीव, महावीर चहल, गुरनाम फराल, कृष्ण कुरुक्षेत्र, जोगिंद्र गुरमेज, जगतार, सतेंद्र, बेनीवाल, शुभम, सुखविंद्र, नवनीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला : चढ़ूनी

जुलूस में गुरनाम सिंह चढूनी कार की छत पर बैठकर किसानों व लोगों को संबोधित करते रहे। इस दौरान चढूनी ने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर धान घोटाला हुआ है। यह घोटाला 5000 करोड़ रुपये से भी अधिक का है। इस मामले में किसानों व जनता को गुमराह किया जा रहा है। यदि इसकी उच्चस्तरीय जांच हो तो बहुत बड़े बड़े नाम इसमें सामने आएंगे। चढूनी ने कहा कि सरकार का पोर्टल इस घोटाले का बड़ा साक्षी और साथी है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फर्जी सत्यापन कर धान खरीदी गई। गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में प्रदेश के पौने पांच लाख से ज्यादा किसानों के नाम पर करीब 29 लाख एकड़ में धान की बुआई दिखाई गई थी। परंतु कृषि विभाग ने सवा 30 लाख एकड़ से ज्यादा क्षेत्र सत्यापित कर दिया। चढूनी ने कहा कि दस्तावेजों में छह जिलों में करीब 65 एकड़ क्षेत्र में धान दिखाया गया। परंतु वहां पर खरीद ही नहीं हुई। यहां बिना खरीद के ही भुगतान कर दिया गया।

जगाधरी में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जाते भाकियू के पदाधिकारी व अन्य। संवाद

जगाधरी में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जाते भाकियू के पदाधिकारी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें