फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेड डील के विरोध में आज पुतला फूंकेंगे किसान

Mon, 08 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्य अति​थि अमरजीत सिंह मौड़ी का स्वागत करते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) की ओर से रविवार को गांव मिल्क सुखी में किसान बैठक की गई। इस दौरान अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में पुतला फूंकने का एलान किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मौड़ी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कई किसानों को हरा पटका पहनाकर संगठन में शामिल किया गया। बैठक में किसानों के अधिकारों और उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विशेष रूप से भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सभी फसलों पर कानूनी एमएसपी गारंटी, स्मार्ट मीटर के विरोध, बिजली के निजीकरण तथा बीजों से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौड़ी ने कहा कि देश का किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में खुली छूट मिलने से देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सभी फसलों पर कानूनी एमएसपी गारंटी लागू करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

मौड़ी ने बिजली के निजीकरण और बढ़ते बिजली बिलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण की नीतियों से किसान और आम उपभोक्ता दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान अमरजीत सिंह मौड़ी ने कहा कि आठ जून को संगठन के कार्यकर्ता पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें