फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली लाइन के मुआवजे के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। किसानों ने सेक्टर-18 से गांव बकाना तक खींची जा रही 66 केवी बिजली लाइन के लिए अधिकृत भूमि के मुआवजे की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने बुधवार को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपकर बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा है कि गांव बकाना, बैंडी, खजूरी, झगूड़ी, हाफिजपुर, इस्माइलपुर, बहदनपुरी, मोडली, टोपरा खुर्द, हरनौल, गलौली सहित कई गांवों की कृषि भूमि से होकर 66 केवी लाइन गुजर रही है। इसमें हाकम, मांगा, हरिचंद ,अमरजीत, गुरमेज बदनपुरी, मोहन शर्मा, संपत, नैब सिंह ने बताया कि किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि सरकार की 30 जनवरी को जारी नीति के अनुसार प्रभावित किसानों को बाजार दर से मुआवजा मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें