जगाधरी। प्रशासन की ओर से नहर, नदियों व तालाबों में बच्चों के नहाने पर रोक लगाई है। इस संबंध में डीसी प्रीति ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पश्चिमी यमुना नहर सहित अन्य नदियों, नहरों और तालाबों में नहाने के लिए न जाने दें।
गर्मी से बचने के लिए बच्चे, किशोर व युवा इन दिनों नहर व नदियों में नहाने जाते हैं। अकसर लापरवाही के कारण हादसे हो जाते हैं। तीन दिन पूर्व 17 वर्षीय शिवम की भी नहर में नहाते हुए डूबने से मौत हो गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं को लेकर बेहद गंभीर है।
डीसी प्रीति ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा हर कीमत पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। अभिभावकों का दायित्व है कि वे समय-समय पर बच्चों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक करें और उन्हें नदियों, नहरों व तालाबों में नहाने से रोकें। किसी भी अनहोनी से परिवार को होने वाली क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। संवाद