जगाधरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जिला जेल में कानूनी जागरूकता एवं सहायता शिविर लगाया गया। इसमें बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव सुमित्रा कादियान ने बताया कि जिला जेल में आयोजित नियमित जेल लोक अदालत में एक मामला सुनवाई के लिए रखा गया था, जिसका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान दो बंदियों को रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत हर महीने लगाई जाती है। इसमें ऐसे मामलों का निपटारा किया जाता है, जो लोक अदालत से समाधान योग्य होते हैं। उन्होंने जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं, कोई बंदी वकील की कानूनी सहायता से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए। संवाद