फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरांवा गांव में जलनिकासी नहीं होने पर किसानों ने लगाया जाम

Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरांवा में सड़क पर जाम लगाते किसान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। साढौरा-बराड़ा मार्ग स्थित सरांवा गांव में पानी निकासी को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी के नेतृत्व के किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क जाम के दौरान आवाजाही बाधित रही। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने जमकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जाम लगने के कुछ देर बाद बीडीपीओ साढौरा कार्तिक चौहान मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
दो दिन पहले भी किसानों ने पानी निकासी की समस्या को लेकर जाम लगाया था। उस समय प्रशासन ने दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। किसानों का कहना है कि प्रशासन को कई बार पानी निकासी को दुरुस्त करने बारे मांग कर चुके है।
विज्ञापन

उसके बावजूद प्रशासन किसानों की समस्या का कोई हाल नहीं निकल पाया। किसानों की फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो रही हैं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी ने कहा कि प्रशासन ने पानी निकासी की उचित व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया है। अगर पानी निकासी का सही प्रबंध नहीं हुआ तो दोबारा से सड़क जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

थार चालक की किसानों ने की धुनाई
जब किसानों द्वारा सरांवा में धरना दिया जा रहा था तो वहां पर एक थार चालक पहुंचा। थार चालक किसानों के बीच से जबरन निकलने का प्रयास कर रहा था। जिस पर किसानाें ने उसे रोक लिया। रोके जाने पर थार चालक किसानों से उलझ गया। आरोप है कि वह किसानों से अभद्र व्यवहार करने लगा। इस पर किसान भड़क गए और थार चालक की धुनाई कर दी। काफी देर तक बहस होने के बाद थार चालक को वहां से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें