फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को उद्यम के नियमों के बारे में बताया

Tue, 26 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के ईडी सेल एवं प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को देश में कानूनी अनुपालन पर अतिथि व्याख्यान करवाया गया। जिसमें पेप्सिको के मानव संसाधन के उप प्रबंधक मुकेश कुमार कटेजा व वरुण बेवरेजेस पानीपत को आमंत्रित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उद्यम के नियमों के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि देश में स्टार्टअप के लिए कानूनी अनुपालन और औद्योगिक नियमों में व्यवसाय पंजीकरण के तहत डीपीआईआईटी मान्यता, पैन, टेन, जीएसटी पंजीकरण जैसे कर अनुपालन, बौद्धिक संपदा संरक्षण, अनुबंध प्रबंधन, आवश्यक लाइसेंस, परमिट प्राप्त करना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि स्टार्टअप कानूनी सीमाओं के भीतर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन विभागाध्यक्ष अनुजा गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों के रोजगार संबंधी अवसरों के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। संस्थाननिदेशक डॉ. एसके गर्ग ने मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में इस प्रकार की कानूनी जानकारी होना अति अनिवार्य है। जिससे वे अपने उद्यमों को कानूनी रूप से सक्षम बना सके। कार्यक्रम विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विक्रम सिंह की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें