फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में बाहरी क्षेत्र से गन्ने की खरीद करने पर फूटा किसानों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल प्रबंधकों पर किसानों ने बाहरी गन्ना लेने का आरोप लगाकर गन्ना यार्ड में जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने शुगर मिल यार्ड से लेकर बाहर सड़क तक ट्रैक्टर-ट्रालियां लगा कर विरोध जताया। किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई दिनों के बाद पर्ची दी जा रही है, जबकि बाहर के गन्ने की खपत अधिक की जा रही है। प्रदर्शन की सूचना पर पुराना हमीदा चौकी पुलिस व थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मिल प्रशासन के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद किसान शांत हुए। वहीं मिल प्रशासन ने दो दिन के भीतर कार्रवाई कर व्यवस्था बनाने की बात कही। इस दौरान पौने दो घंटे तक कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

किसान मनमोहन सिंह, बलबीर सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, मनजीत सिंह, राम कुमार ने बताया कि मिल में दूसरे जिलों और यूपी से आया गन्ना लिया जा रहा है, जिस कारण उनके गन्ने की खपत नहीं हो पा रही है। वे इस बारे में जब मिल प्रशासन से बात करते हैं, तो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। गन्ना न लिए जाने के कारण किसानों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को जब उन्होंने इस बारे मिल प्रशासन से बात की तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद मिल प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। प्रबंधन की ओर से किसानों को दो दिन में इसके समाधान का आश्वासन दिया गया है।
250 के स्थान पर कट रही 50 पर्ची
-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि मिल में पहले प्रतिदिन 250 से ज्यादा गन्ना ट्रालियों की पर्चियां काटी जाती थीं। आजकल केवल 50 से 60 पर्ची हीं काटी जा रहीं हैं। एक किसान को पर्ची के लिए 10 दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रों से आ रहा है गन्ना
किसानों के हंगामे की सूचना पर मिल प्रबंधकों की ओर से चार अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भेजा गया। मंडल के बलवान सिंह, नायब सिंह ने किसानों को बताया कि मिल में बाहर का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। केंद्रों का गन्ना आने से दिक्कत पेश आई। इस कारण लोकल किसानों को पर्ची मिलने में समय लग रहा है। इसे दो दिन में दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें