फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों संग किसान 26 को करेंगे रेल ट्रैक जाम

Mon, 25 Mar 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरस्वतीनगर। ऊंचा चंदना गांव में मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर अंबाला से सहारनपुर की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 14522 के ठहराव की मांग को लेकर भाकियू ने स्थानीय गांवों में पंचायतों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना की मौजूदगी में रपौली व हंगौली गांवों के ग्रामीणों के साथ पंचायत हुई। इस दौरान 26 मार्च को मुस्तफाबाद रेल ट्रैक जाम में शामिल होने का ग्रामीणों को न्योता दिया गया।
संजू गुंदियाना ने बताया कि इस गाड़ी के ठहराव न होने से आसपास के दैनिक यात्रियों व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संजू गुंदियाना ने बताया कि पिछले तीन साल से ट्रेन को चलाने के लिए भाकियू के साथ ग्रामीण कई बार अंबाला डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों से मिल चुके हैं, तब से इस गाड़ी को चलाने को आश्वासन ही मिल रहा, लेकिन आज तक ट्रेन का ठहराव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ट्रेन के ठहराव को लेकर 22 फरवरी को भाकियू व ग्रामीणों ने मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक को जाम किया था। यह ट्रैक चार घंटे जाम रहा। तब उस दौरान अंबाला एडीआरएम हनुमान प्रसाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि एक महीने से पहले मांग को पूरा कर दिया जाएगा। आश्वासन का एक माह भी बीत चुका, किंतु अभी तक इस ट्रेन के ठहराव को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में किसान और ग्रामीण 26 मार्च को रेल ट्रैक जाम करेंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह, धीमान, रवि सैनी, राजीव, सरपंच मनीष, संदीप, मनीष, रोहित, रवि, सुरेंद्र, मानसिंह, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें