फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैंसी डेकोरेटिव लाइटें लगीं, फुटपाथ का काम शुरू

Tue, 04 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम सात करोड़ 19 लाख की लागत से शहर के तीन मुख्य मार्गाें के सुंदरीकरण करेगा। शहर के जिमखाना क्लब रोड पर कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाकर फुटपाथ पर टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर डेकोरेटिव लाइटं लगा दी गईं हैं। इसके बाद शहर गोविंदपुरी रोड व वर्कशॉप रोड का सुंदरीकरण किया जाएगा।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को जल्द से जल्द तीनों मार्गों के सुंदरीकरण का कार्य कराने के निर्देश दिए। दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड व 81 लाख रुपये की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक गोविंदपुरी रोड का सुंदरीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

निगम की ओर से तीनों मार्गाें पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी। पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ बनेंगे। फुटपाथ पर जगह-जगह वाहन पार्किंग व राहगीरों के बैठने को बेंच व रेड स्टोन लगाए जाएंगे। सड़क किनारे जो पेड़ पौधे लगे है, उनकी सुरक्षा के लिए गोलाई में बाउंड्री की जाएगी। निगम द्वारा जिमखाना क्लब रोड पर कार्य प्रगति पर है। निगम द्वारा इस मार्ग पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

मार्ग के दोनों तरफ अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ बनाने के लिए टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-17 की तरफ पेड़ पौधों की बाउंड्री कर दी गई है। दूसरी तरफ पेड़ पौधों की बाउंड्री किए जाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस मार्ग का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद वर्कशॉप रोड व गोविंदपुरी मार्ग का सुंदरीकरण किया जाना है। हालांकि गोविंदपुरी मार्ग पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट पहले ही लगाई जा चुकी है। अन्य कार्य भी जल्द किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें