फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाली प्लाॅट में तेंदुआ दिखने से परिवार भयभीत

Wed, 26 Nov 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। साढौरा-बराड़ा मार्ग पर सोमवार देर शाम को डांग एजेंसी के सामने स्थित एक घर के पीछे खाली प्लाट में तेंदुआ दिखने से परिवार व आसपास किसान भयभीत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगतार सिंह व उसके बेटे मन्नी ने अपने खाली प्लाट में इस तेंदुए को देखा है। जगतार सिंह की ओर से यह जानकारी देने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। किसानों एवं आसपास के दुकानदारों ने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए की तलाश की। लेकिन इस तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
जगतार सिंह ने इस बारे प्राणी विभाग को सूचित किया तो एक टीम रात को ही मौके पर पहुंची। वन्य जीव प्राणी की टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया। वन्य प्राणी विभाग की टीम की तलाश में भी तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। तेंदुए की दहशत के कारण परिवार व आसपास के दुकानदारों के अलावा किसान अपने खेत में जाने से भयभीत हो गए हैं। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी जसवंत सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा तेंदुए को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें