फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर सीएचसी में हंगामा

Sun, 11 May 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। नवजात की मौत के लिए नर्स की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके परिजनों ने शनिवार को सीएचसी में जमकर हंगामा किया। सीएचसी के चिकित्सक द्वारा नर्स के खिलाफ जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिलाया, इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


गांव ठसका के जगमाल शर्मा ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी आरती को पेटदर्द के चलते 28 अप्रैल को सीएचसी लाया गया था। यहां मौजूद नर्स ने उसे दर्द निवारक टीका लगाने के बाद दाखिल कर दिया। 29 अप्रैल को उसे प्रसव के लिए पांच मई का समय देते हुए घर भेज दिया। पांच मई की शाम को आरती को प्रसव के लिए सीएचसी लाया गया। उस समय ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स उसे टीका लगा कर चली गई। जगमाल का आरोप है कि इस टीके को लगाने के बाद यह नर्स दोबारा उसकी पत्नी की जांच करने तक नहीं आई।

रात को आरती की हालत बिगड़ने पर जब ड्यूटी रूम में गए तो वहां नर्स नहीं मिली। पूरी रात सीएचसी में इस नर्स को तलाशते रहे लेकिन नहीं वह कहीं नहीं मिली। सुबह यह नर्स कहीं से सोई उठकर आई तो जगमाल ने उससे दर्द से कराहती आरती की जांच करने की प्रार्थना की। इस नर्स ने उसकी ड्यूटी खत्म होने की बात कही और वह अपने घर चली गई। इसी दौरान आरती की हालत और बिगड़ने पर वह उसे जगाधरी के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चा को बचाने के लिए तुरंत आपरेशन करने की बात कही। 
विज्ञापन


इस आपरेशन से हुए प्रसव से आरती का बेटा हुआ लेकिन चिकित्सकों के अनुसार देरी से हुए प्रसव के कारण बच्चे ने गर्भ में ही मल कर दिया जोकि उसकी श्वांस नली में चला गया। इसके कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। जगमाल ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वह नवजात बच्चे को पीजीआई ले गए। वहां तीन दिन तक चले उपचार के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

इस पर परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके चलते शनिवार बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचकर इस नर्स के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद डॉ.अंकुश कोहली ने इन्हें नर्स के खिलाफ शिकायत देने पर जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि काम में कोताही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके इस आश्वासन पर ही जगमाल और उसके परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें