फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने के लिए अदालत में दिया फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अदालत में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र देकर एक युवक व युवती ने लव मैरिज कर ली। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो जन्म प्रमाणपत्र फर्जी निकला। रीडर ने इसकी शिकायत सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल की अदालत के रीडर धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी करने के लिए उन्होंने अदालत में उम्र की पुष्टि करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज दिए थे। जब उन्होंने दस्तावेजों की जांच की तो युवती का जन्म प्रमाणपत्र जाली निकला। आरोपियों ने शादी करने के लिए यह प्रमाणपत्र फर्जी बनवाया हुआ था। प्रमाणपत्र फर्जी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें