फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गुणा रुपये देने का लालच देकर दुकानदार से तीन लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तीन गुना रुपये देने का लालच देकर दुकानदार से तीन लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का सीआईए वन की टीम ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों में उत्तराखंड का एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जो पहले धन को तीन गुना करने का लालच देकर व्यक्ति को अपनी बातों में उलझा देते थे और जब वह असली पैसे लेकर आता था तो नकली पुलिस बनकर उसको डराते धमकाते थे। उसके बाद उससे पैसे छीनकर फरार हो जाते थे। सीआईए वन की टीम गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें उत्तराखंड पुलिस का एक कर्मचारी भी है। सीआईए वन की टीम ने आठों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिली थी कि 23 फरवरी को संत नगर निवासी मोहित से तीन गुना रुपये करने का लालच देकर तीन लाख रुपये ठगने के आरोपी हरनौल टी प्वाइंट के पास घूम रहा है। इसके बाद टीम मौके पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पुराना हमीदा निवासी इंतजार, गंगोरी निवासी अरविंद उर्फ गुल्लू, सनी उर्फ गबरु, जय सिंह का माजरा निवासी करणपाल उर्फ करण, करनाल निवासी कपिल स्वामी, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी यशपाल व कांसापुर निवासी इंद्रपाल उर्फ राहुल के तौर पर हुई। इंचार्ज मटोरिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने छोटी लाइन निवासी मोहित से तीन लाख रुपये ठगने कबूल किया है। आरोपियों ने उसे रुपये तीन गुना करने का वादा किया था। आरोपियों ने तीन लाख के बदले उसे नौ लाख रुपये देने का वादा किया था। पहले आरोपियों ने दस हजार रुपये लेकर बदले में नकली नोट कहकर मोहित को बाजार में चलाने के लिए दिए थे। जबकि ये नोट असली थे। बाद में आरोपियों ने उसे नौ लाख रुपये देने की बात कहकर बकाया दो लाख 80 हजार लेकर मंडेबर चौक पर बुलाया। यहां आरोपियों ने नोटों से भरा बैग दिखाकर उससे दो लाख 80 हजार रुपये ले लिए थे। तभी गिरोह के एक सदस्य पुलिसकर्मी बनकर वहां पहुंचता है। जो उसे केस में फंसाने की धमकी देता है। इसके बाद आरोपी उससे रुपये लेकर वहां से फरार हो जाते है। 23 फरवरी को फर्कपुर पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया था।
ये था पूरा मामला
छोटी लाइन के संत नगर निवासी मोहित ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी किराने की दुकान है। हमीदा निवासी इंतजार ने उसे कहा कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आएगा। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे कैंप बाजार के सामने मिलने के लिए बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसे कहा कि उसे उनको तीन लाख रुपये देने होंगे। इसके बदले वह उसे तीन गुना रुपये करके नौ लाख रुपये देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे कैंप बुलाया। व्यक्ति ने उसे नकली नोट बताकर दस हजार रुपये दिए और उन्हें बाजार में चलाने के लिए कहा। लेकिन वह सभी नोट असली थे। उसने उन सभी नोटों को आसानी से बाजार में चला दिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसे 20 हजार रुपये टोकन मनी देनी होगी। वह 20 हजार रुपये लेकर फिर से आरोपी से मिलने के लिए चला गया। अगले दिन आरोपी ने उसे दो लाख 80 हजार रुपये लेकर आने को कहा। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे तीन लाख के बदले नौ लाख रुपये देगा। आरोपी के कहे अनुसार वह रुपये लेकर कार में मंडेबर चौक के पास पहुंच गया। आरोपी उसे कार में ही हरनौल की तरफ लेकर गया। जहां पर उसे बाइक पर दो व्यक्ति मिले। आरोपियों ने उसे दो लाख 80 हजार रुपये उसे देने को कहा। मगर उसने बिना पैसे देखे रुपये देने से मना कर दिया। मोहित ने बताया कि इसी दौरान एक कार से व्यक्ति उतर कर नीचे आया। जिसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे मौत का भय दिखाकर उससे दो लाख 80 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात चार युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी व लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें