फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास तय करता है जीवन की दिशा : नीलम भारती

Mon, 02 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में उप​स्थित संगत। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान साध्वी नीलम भारती ने मानव जीवन में विश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वास जीवन का आधार है, लेकिन यह किस पर टिके है, वही जीवन की दिशा और परिणाम तय करता है।

साध्वी नीलम भारती ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि जिस प्रकार फिसलन भरी भूमि पर पैर टिक नहीं पाता, उसी प्रकार असत्य पर आधारित विश्वास भी शीघ्र टूट जाता है। यह नश्वर संसार देखने में सत्य प्रतीत होता है, पर जब प्रिय वस्तुएं, व्यक्ति या पद अचानक छिन जाते हैं, तो संसार के प्रति हमारा विश्वास डगमगा जाता है। उन्होंने कहा कि भरी सभा में द्रौपदी के अडिग विश्वास ने ही अदृश्य परमात्मा को वस्त्र रूप में प्रकट होने के लिए विवश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी ने बताया कि आत्म-साक्षात्कार के माध्यम से संसार की क्षणभंगुरता का बोध होने पर परमात्मा की शाश्वत सत्ता पर विश्वास सहज हो जाता है। जब एक ब्रह्मनिष्ठ संत अपनी कृपा से साधक के अंतःकरण में दिव्य प्रकाश और अनहद नाद का अनुभव कराते हैं, तब जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन घटित होता है। ऐसा साधक आशा और ममता से रहित होकर भी अपने सांसारिक दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें