आंखों के ऑपरेशन वाले मरीजों के साथ ट्रस्ट के सदस्य। संस्था
यमुनानगर। स्वर्गीय राम लाल जन कल्याण समिति द्वारा बुधवार को सुमेश चंद्र मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से सुमेश चंद्र मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल जोड़ियों में छह जरूरतमंद मरीजों के आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाए गए।
ऑपरेशन के दौरान अस्पताल के डॉ. राजेश गर्ग और उनकी टीम ने उच्च गुणवत्ता वाले गारंटी लैंस लगाए। समिति सदस्य अमित महरामपुर ने बताया कि पांच मई को उनके पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय राम लाल महरामपुर की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया था। शिविर में डॉ. इंदु कपूर ने जांच करने के बाद 13 मरीजों के ऑपरेशन तय किए थे। इसी कड़ी में पांच पुरुषों और एक महिला का ऑपरेशन कराया गया। संवाद