नेपाल राणा को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र देते युवा। स्वयं
यमुनानगर। शहजादपुर में 17 मई को आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जयंती को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल राणा ने अपने निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर रणबीर राणा, योगिंद्र राणा, सुरेंद्र राणा, देविंद्र राणा, अंकित बॉक्सर, सोनू राणा और सुरेंद्र खटकर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद