फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

Wed, 24 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष के साथ मौजूद संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की बैठक मंगलवार को जाट धर्मशाला कपालमाेचन में हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गावों के किसानों ने समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही मांगों की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
बैठक के दौरान ब्लाक प्रधान का चुनाव किया गया। प्रधान अमरजीत सिंह की मौजूदगी में बैठक में सर्वसम्मति से गांव भवानीपुर के विनोद कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया। नवनियुक्त प्रधान का किसानों की फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई वह पूरी ईमानदारी मेहनत व लगन से उसका निर्वाह करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों की समस्याओं को हल करवाना।
उन्होंने कहा कि किसान पिछले कई सालों से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया है। जिसको लेकर रणनीति बना कर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करना, खराब फसलों का सही समय पर गिरदावरी करवा मुआवजा दिया जाना चाहिए, किसानों के लिए विशेष आयोग का गठन प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं को दूर करके उनकी मांगों को दूर की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें