हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
रादौर। एसके रोड पर गांव बन के पास यमुनानगर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने गांव नाचरौन निवासी दंपति की बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की सुबह गांव नाचरौन निवासी रमेश सैनी अपनी पत्नी रामकली के साथ पिहोवा में जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए नाचरौन से बाइक पर निकले थे। गांव बन के मोड़ पर पीछे आ रहे डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। महिला के दाएं हाथ व कंधे को डंपर कुचलता हुआ निकल गया। वहीं पति को भी चोटें आईं। संवाद