फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिसमस मनाने के लिए उत्साह, उपहारों से अटे बाजार

Tue, 23 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
क्रिसमस की तैयारियों के लिए उपहार पसंद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही शहर में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और हर तरफ क्रिसमस की झलक दिखाई दे रही है। मुख्य बाजारों, मॉल और स्थानीय दुकानों पर क्रिसमस से जुड़े सामान की जमकर खरीदारी हो रही है।
खासकर बच्चों और युवाओं में सांता क्लॉज की टोपी, लाल-सफेद ड्रेस, नकली दाढ़ी, मास्क और सजावटी आइटम को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री, सितारे, घंटियां और अन्य सजावटी सामान से सजाया गया है। इससे बाजार की सुंदरता और आकर्षण बढ़ गया है। लोग अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों को सजाने के लिए अलग-अलग तरह के डेकोरेशन आइटम खरीद रहे हैं। शाम ढलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाती है और परिवारों के साथ लोग खरीदारी का आनंद लेते नजर आते हैं।
शहर के प्रमुख चर्चों में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहीद भगत सिंह चौक स्थित सेंट पीटर्स चर्च, तेजली चर्च, जगाधरी का संत थॉमस चर्च, मंडौली चर्च और छछरौली चर्च को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। चर्च परिसरों में रोशनी, फूलों और सजावटी वस्तुओं से भव्य सजावट की जा रही है।
क्रिसमस की रात विशेष प्रार्थनाओं और कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, ताकि श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ त्योहार मना सकें। वहीं, बेकरी और केक की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। क्रिसमस के मौके पर केक की मांग तेजी से बढ़ी है। लोग पहले से ही अपने पसंदीदा केक के ऑर्डर बुक करा रहे हैं। एगलेस केक, प्लम केक, चॉकलेट केक और खास डिजाइन वाले केक लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

दीपक बेकर्स के संचालक दीपक ने बताया कि क्रिसमस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे ज्यादा मांग सांता क्लॉज की फोटो और आकर्षक डिजाइन वाले केक की है। हरजाई एंपोरियम के संचालक संजय हरजाई ने बताया कि क्रिसमस को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह है। उनकी दुकान पर सांता क्लॉज की ड्रेस 100 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। इसके साथ ही लाल कोट, जैकेट, पैंट, सफेद फर वाली टोपी, काली बेल्ट, जूते, सफेद दाढ़ी-मूंछ, दस्ताने और गिफ्ट बैग भी खूब बिक रहे हैं।

क्रिसमस की तैयारियों के लिए उपहार पसंद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें