फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण सभी का नैतिक कर्तव्य : गोबिंद

Tue, 17 Nov 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते गोबिंद सिंह भाटिया। संस्थान - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान राजपुर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पर्यावरणविद गोबिंद सिंह भाटिया ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बढ़ता प्रदूषण, घटते जलस्तर, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण, अधिक के अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर भी हम प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। गोष्ठी में डॉ. सुरजीत सिंह डांग, जीएनके एजुकेशन एकेडमी व्यासपुर के निदेशक हरदेव सिंह, संस्थान के उपप्रधानाचार्य राज कुमार, प्रशिक्षक देव सुमन वर्मा, सुरेंद्र मलिक, संदीप तंवर, विकास कुमार, विन्नी गाबा एवं ताराचन्द सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें