फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रवेश द्वारों का होगा सुंदरीकरण, लगेंगी डेकोरेटिव लाइटें व पौधे

Tue, 21 Jul 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अंबाला मार्ग पर प्रवेश स्थल पर झाड़ियों की सफाई करती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में अब एंट्री शानदार होगी। नगर निगम की ओर शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इन स्थानों के सुंदरीकरण के आकर्षक फूलों के पौधे व आकर्षक प्लांट लगाए जाएंगे। रात के समय अच्छी रोशनी के लिए यहां डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।
हाल ही में हुई सदन की साधारण बैठक में यह प्रस्ताव किया गया। साथ ही निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद की ओर से विशेष कमेटी का गठन किया गया। कमेटी निगम के कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता व पार्षद शामिल किए गए। यह कमेटी नगर निगम की सीमाओं पर प्रवेश करने वाले स्थानों पर स्पॉट विजिट करेगी। स्थान निर्धारित करने के साथ भौतिक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्ग किसी भी शहर की पहचान होते हैं। ऐसे में नगर निगम का प्रयास है कि यमुनानगर में प्रवेश करते ही लोगों को स्वच्छ, हरित और व्यवस्थित शहर का सकारात्मक संदेश मिले। इसके लिए नगर निगम की सीमाओं में आने वाले सभी प्रमुख प्रवेश स्थलों का चयन कर वहां सुंदरीकरण किया जाएगा।
इस कार्य के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। समिति में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता तथा संबंधित पार्षदों को शामिल किया गया है। यह समिति नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख प्रवेश स्थलों का निरीक्षण करेगी, स्पॉट विजिट के दौरान प्रत्येक स्थान का निरीक्षण कर आकलन करेगी तथा सौंदर्यीकरण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करेगी।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि चयनित स्थलों पर आकर्षक फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पूरे वर्ष हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य बना रहे। इसके साथ ही आधुनिक एवं आकर्षक डेकोरेटिव लाइट स्थापित की जाएगी, जिससे रात्रि के समय उन स्थानों की सुंदरता और अधिक बढ़ेगी तथा लोगों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें