फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल के रास्ते में बेतरतीब वाहन, अंदर मरीजों की लंबी लाइन

Tue, 21 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक के बाहर चेकअप के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल में ओपीडी की पर्ची बनवाने से लेकर एनसीडी क्लीनिक में चेकअप कराने से लेकर सभी जगह लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। कुर्सी से डॉक्टरों का बार-बार उठकर जाना और लैब रिपोर्ट देर से मिलने के कारण मरीजों की दिक्कत और ज्यादा बढ़ रही है।
वहीं कहने को तो जिला नागरिक अस्पताल की तरफ से यहां आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था शुरू कर दी है। बावजूद इसके वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े न करके रास्ते में ही खड़ी की जा रही है। जिससे आने जाने वालों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मरीजों का लेकर आने वाली ई-रिक्शा भी सारा दिन अस्पताल के रास्ते पर खड़ी रहती है। इसी दौरान बारिश होने लगी और अस्पताल में उपचार के लिए आए लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। वहीं रास्ते में पानी भर गया।
वहीं अस्पताल में एनसीडी केबिन के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। बारिश के दौरान उमस होने लगी। जिससे मरीज अपने हाथों में पकड़ी ओपीडी की पर्ची से ही खुद को हवा करते हुए दिखाई दिए।
इसी दौरान कुछ केबिन ऐसे भी मिले जिनमें डॉक्टर नहीं थे, लेकिन बाहर हाथ-पांव पर प्लास्टर चढ़वाए बैठे मरीज उनके इंतजार में थे। हर किसी की आंख दरवाजे की तरफ लगी थी कि पता नहीं कब डॉक्टर आ जाए।
अस्पताल में दवा लेने आए राजीव व जयपाल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के आने जाने का कोई समय नहीं है। डॉक्टर जब चाहे तब सीट से उठकर चले जाते हैं। कभी बाथरूम जाते हैं तो कभी डॉक्टर के राउंड पर जाने की बात उन्हें बताई जाती है। एक बार डॉक्टर यदि सीट से उठ गए तो आधा-पाैना घंटा से पहले नहीं लौटते।
इससे उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह लैब की रिपोर्ट भी दोपहर में ही मिलती है। उनका कहना है कि जिन लोगों के सैंपल की जांच हो जाती है उनकी रिपोर्ट पहले दी जानी चाहिए। परंतु सभी लोगों को दोपहर में एक साथ ही रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन

डॉक्टराें को हिदायत दी गई : पीएमओ
अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल का कहना है कि डॉक्टराें को सख्त हिदायत दी गई है कि वह ओपीडी के समय सीट छोड़कर न जाएं। कई बार इमरजेंसी में भी डॉक्टर को जाना पड़ जाता है। प्रयास यही रहता है कि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक के बाहर चेकअप के लिए लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें