फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर मामा-भांजे को पीटा

Sat, 07 Mar 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की पटेल नगर कॉलोनी में घर में घुसकर मामा-भांजे के साथ मारपीट की गई। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी वरुण और निखिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि होली के दिन शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने मामा रविंद्र के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी वरुण और निखिल घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसकी और मामा की पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद

युवक पर मां-बेटे को पीटने का आरोप
यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र में आरोपी ने रास्ते में रोककर मां-बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खजुरी निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को वह अपने बेटे साहिल और मांगाराम के साथ किसी काम से जा रही थी। रास्ते में आरोपी विशाल ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें