फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतल न देने पर ठेके में घुसकर कर्मियों को पीटा, की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। यमुना नदी पार स्थित प्रहलादपुर ठेके में तीन-चार लोगों ने जबरन घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। ठेके में रखी शराब की बोतलों को हमलावरों ने तोड़ डाला। वहीं कर्मचारियों को हमलावरों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पालेवाला निवासी शिवकुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जोन नंबर-21 में शराब का ठेका लिया हुआ है। उसने यमुना नदी पार प्रहलादपुर में भी एक उप ठेका लिया हुआ है। जिस पर मेरठ के गांव अकलपुर निवासी विपिन कुमार व सहारनपुर के गांव रनदेई निवासी अनिल कुमार को सेल्समेन के तौर पर नियुक्त किया हुआ है। तीन-चार मई की रात को लगभग एक बजे सहारनपुर के गांव नसरूलागढ़ निवासी अनुज उर्फ बालू व अजय उर्फ काला अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ ठेके पर आए। आरोपियों के हाथों में डंडे थे। आरोपियों ने आते ही कर्मचारियों से शराब की बोतल मांगी, लेकिन कारिंदो ने बिना रुपये बोतल देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जबरन ठेके का गेट खुलवाया। इसके बाद ठेके के अंदर घुसकर उसके दोनों सेल्समैन को डंडों से पीटा। आरोपियों ने इस दौरान ठेके के अंदर रखी बोतलों को तोड़ डाला। मारपीट में उसके कर्मचारी विपिन व अनिल को गहरी चोटे आई। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हमलावरों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों हमलावरों को नामजद करते हुए 2-3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें