फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन का पहिया पटरी से उतरा, पांच ट्रेनें लेट

Mon, 25 Nov 2013 09:01 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से चंडीगढ़ के लिए चली आरआरबी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के इंजन का पहिया जगाधरी स्टेशन से कुछ दूरी पर जाते ही पटरी से उतर गया। गनीमत यह रही कि ट्रेन तेज गति से नहीं थी।
विज्ञापन


अगर ट्रेन तेज गति से होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसमें किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। पहिए के पटरी से उतरने पर पांच ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे और हिमगिरी एक्सप्रेस चार घंटे लेट हुई, जबकि अन्य ट्रेनें भी दो से ढाई घंटे लेट हुई।

घटना रविवार अल सुबह 4:40 बजे की है। ट्रेन चंडीगढ़ में होने वाली रेलवे की परीक्षा को देखते हुए चलाई गई थी। ट्रेन के इंजन का पहिया पटरी से उतरने से यात्रियों में हायतौबा मच गई।
विज्ञापन


 ट्रेन स्पेशल परीक्षार्थियों के लिए चलाई थी, इसलिए इसमें ज्यादातर पेपर देने जा रहे युवा ही थे। घटना के बाद हर कोई पेपर की चिंता में लग गया। इंजन का पहिया ट्रैक से उतरने से अंबाला सहारनपुर रेल मार्ग करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रहा। इससे कई ट्रेनें अपने नियमित समय से कई घंटे लेट हुई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के ट्रैक से उतरने की खबर लगते ही रेलवे का इंजीनियर स्टाफ मौके पर पहुंचा।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के इंजन को दोबारा से ट्रैक पर चढ़ाया गया और फिर करीब साढे़ सात बजे ट्रेन को चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।
 ट्रेन को रवाना करने के तीन घंटे बाद तक रेलवे का इंजीनियर स्टाफ क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक करने में लगा रहा। इससे करीब 11 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। रेलवे के डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने भी घटना स्थल का दौरा किया। अधिकारियों का कहना था कि किन कारणों से यह घटना हुई इसकी जांच की जा रही है। उधर, चंडीगढ़ पेपर देने के लिए ट्रेन में सवार संदीप कुमार और लीना ने बताया कि रविवार को रेलवे बोर्ड की परीक्षा थी, जिसके लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। लेकिन सहारनपुर से ट्रेन ठीकठाक चल रही थी। जैसे ही ट्रेन जगाधरी स्टेशन से रवाना हुई, तो कुछ ही दूरी पर चलकर ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के पटरी से उतरते ही एक दम से झटका लग ट्रेन रुक गई। कुछ परीक्षार्थी बसों का सहारा लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहीं, सरसावा, सहारनपुर और जगाधरी और जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेन घंटों खड़ी रहीं। इसमें बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित 
ट्रेन का नाम                कितनी लेट हुई
13019-हावड़ा एक्सप्रेस        5 घंटे
12331-हिमगिरी एक्सप्रेस      4 घंटे
12588-जम्मूतवी एक्सप्रेस    ढाई घंटे
13017-बाडमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस    ढाई घंटे
14646-शालीमार एक्सप्रेस     सवा दो घंटे

फाटक रहा बंद
ट्रेन के इंजन का पहिया ऐसे स्थान पर जाकर पटरी से उतरा जहां पर रेलवे फाटक था। इससे हमीदा को शहर से जोड़ने वाला फाटक भी कई घंटे बंद रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से कतार में फंसे सैकड़ों वाहनों चालकों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हो सकता था बड़ा हादसा
ट्रैक में कहीं न कहीं कोई कमी जरूर थी, तभी तो ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा। ट्रेन का जगाधरी स्टेशन पर स्टापेज था और यहां रुकने के बाद जब ट्रेन रवाना हुई तो ट्रेन की स्पीड भी बहुत कम थी। इस लिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर ट्रेन स्पीड में होती तो यह बड़ा हादसा भी हो सकता था। ट्रेन को ट्रक पर चढ़ा रवाना करने के बाद रेलवे के अधिकारी इन कारणों को तलाशते रहे कि किस वजह से इंजन का पहिया ट्रैक से उतरा, वहीं रेलवे के करीब 30 से 40 कर्मचारी क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक करने में दोपहर तक लगे रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें