फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: रेलवे ट्रैक पर बेपटरी हुआ इंजन, नौ घंटे रेल यातायात रहा प्रभावित

Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

घंटों मशक्कत के बाद पहली ट्रेन रात तीन बजे निकाली गई। वहीं इस रूट से गुजरने वाली सभी गाड़ियां डाउन ट्रैक से निकाली गई। इन गाड़ियां के 15 किलोमीटर बाद मुस्तफाबाद स्टेशन पर ट्रैक बदलने पड़े।
विज्ञापन
पटरी से उतरा इंजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगाधरी स्टेशन के शुगर मिल यार्ड में शुक्रवार की रात 10 बजकर 37 मिनट पर डाउन से अप ट्रैक पर चढ़ते समय इंजन के पहिए पटरी से उतर गए। इससे इंजन दोनों ट्रैक के बीच फंस गया। इस दौरान अधिकारियों को दोनों तरफ ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं सहारनपुर नंगल डैम स्पेशल ट्रेन रद्द कर दी गई। इंजन के पहिए को पटरी पर चढ़ाने और ट्रैक दुरुस्त करने में कर्मचारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान नौ घंटे रेल यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, अंबाला की तरफ से आ रहे इंजन को डाउन ट्रैक से अप लाइन पर होते हुए रेलवे यार्ड में प्लेस होना था। तभी ट्रैक बदलते समय इंजन के पहिए पटरी से उतर गए और रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


घंटों मशक्कत के बाद पहली ट्रेन रात तीन बजे निकाली गई। वहीं इस रूट से गुजरने वाली सभी गाड़ियां डाउन ट्रैक से निकाली गई। इन गाड़ियां के 15 किलोमीटर बाद मुस्तफाबाद स्टेशन पर ट्रैक बदलने पड़े। अप ट्रैक सुबह सवा सात बजे क्लीयर हो सका।

ऐसे में कई गाड़ियां घंटों की देरी से चली, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई ट्रेनों को सहारनपुर, अंबाला, बराड़ा, सरसावा, पिलखनी स्टेशनों पर रोका गया, जबकि सहारनपुर नंगल डैम स्पेशल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।

डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि इंजन डीरेल होने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शनिवार की सुबह दोनों ट्रैक पूरी तरह से बहाल हो गए हैं और ट्रेनों का नियमित संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें