फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: किसान को प्रताड़ित करने वाले दो मुख्य हवलदार निलंबित, मामला करीब तीन साल पुराना

Sun, 07 May 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

अदालत की ओर से मामले में सुनवाई करते हुए 17 जनवरी 2023 को डीजीपी हरियाणा को मामले की जांच आईजी स्तर के अधिकारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव बारना के एक किसान को सीआईए-एक द्वारा टॉर्चर करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने दो मुख्य हवलदारों को निलंबित का किया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। यह मामला करीब तीन साल पुराना है।
विज्ञापन


इस मामले पर आईजी अंबाला रेंज सिबास कविराज की ओर से जांच करने के बाद रिपोर्ट डीजीपी पीके अग्रवाल को भेजी गई थी। इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीजीपी की ओर से पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर आरोपी मुख्य सिपाहियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

इन निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया की ओर से सीआईए-एक के तत्कालीन हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह और भजन सिंह को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए। इसी मामले में तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक ममता सौदा पर लगाए आरोप आईजी की रिपोर्ट में निराधार बताए गए हैं।
विज्ञापन


किसान कमल ने बताया कि एक जुलाई 2020 को मुख्य सिपाही मनदीप सिंह व भजन सिंह उसके घर आए थे। वे उस पर नशा तस्करी का आरोप लगाकर अपने साथ ले गए थे। सीआईए कार्यालय में उसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी।

इन शिकायतों पर सुनवाई न होने के बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके न्याय की गुहार लगाई थी।अदालत की ओर से मामले में सुनवाई करते हुए 17 जनवरी 2023 को डीजीपी हरियाणा को मामले की जांच आईजी स्तर के अधिकारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें