फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों से हटाया अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत

Tue, 23 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिव चौक पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे पंचायत अधिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बे की सड़कों पर लंबे समय से लग रहे जाम और सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, बीडीपीओ आस्था गर्ग के निर्देशों पर पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
अभियान के तहत व्यासपुर के मुख्य बाजार, शिव चौक, बस स्टैंड रोड, साढौरा रोड तथा छोटा बस स्टैंड मार्ग सहित उन स्थानों पर कार्रवाई की गई, जहां दुकानदारों और रेहड़ी, फड़ी वालों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर रखा गया था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी।अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए अवैध ठेले, फड़, दुकानों का बढ़ा हुआ सामान, तख्त, बोर्ड और अन्य अवरोधों को हटवाया गया।
विज्ञापन

पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, वहीं एंबुलेंस, स्कूल बसों और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार मामूली दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लग जाता था, जिससे आमजन में रोष बढ़ रहा था।
प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना है। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से स्वेच्छा से नियमों का पालन करने और सड़क को अवरुद्ध न करने की अपील की।
वहीं कस्बा के लोगों का कहना है कि जिस तरह से सड़कों से अतिक्रमण हटा कर लोगों थोड़ी राहत देने का काम किया गया है। उसी तरह से कस्बा में डंपरों पर भी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। कस्बा की सड़कों पर सारा दिन मिट्टी से भरे डंपर चल रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से ज्यादातर डंपर बिना ढके ही चल रहे हैं। इससे मिट्टी सारा दिन सड़क पर गिरती रहती है। वहीं डंपर तेज गति से भी चल रहे हैं। जिनसे हर समय हादसा होने का खतरा रहता है। परंतु प्रशासन की तरफ से डंपरों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम अभी तक नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें