फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चांदपुर से बांबेपुर तक हटाए कब्जे

Tue, 20 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चांदपुर–बांबेपुर हाईवे पर हुए अवैध कब्जों को हटाती जेसीबी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को चांदपुर से बांबेपुर तक निर्माणाधीन हाईवे क्षेत्र में मौजूद अवैध कब्जों को हटवाया। मौके पर भारी पुलिस बल होने के कारण किसी ने विरोध नहीं किया। जगाधरी कैल से लेकर ताजेवाला तक हाईवे निर्माण चल रहा है, जिसके लिए चांदपुर गांव के प्रभावित परिवारों को करीब एक वर्ष पहले मुआवजा दिया जा चुका था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने निर्माण नहीं हटाए, जिससे कार्य बार-बार बाधित हो रहा था। अथॉरिटी के अनुसार कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी कब्जा खाली नहीं किया गया।
विज्ञापन

लगातार आ रही रुकावटों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई का निर्णय लिया गया। थाना प्रतापनगर से एएसआई जगपाल ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से पुलिस सहायता मांगी गई थी। शिकायत थी कि कुछ लोग मुआवजा लेने के बाद भी कब्जा हटाने में आनाकानी कर रहे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की मांग पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें