फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण से रास्ते हुए तंग, जाम रोजाना की समस्या

Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धर्म सिंह
विज्ञापन
प्रदीप कांबोज
विज्ञापन

रादौर। मुख्य बाजार अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहा है। बाजार की संकरी सड़क पर दुकानों के बाहर सामान रखने और बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण दिनभर यातायात बाधित रहता है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों कोपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों का कहना है कि कई बार कुछ ही दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ ई-रिक्शा और रेहड़ियों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भी भीड़ के बीच निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जाम की वजह से ग्राहक बाजार आने से बचने लगे हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए तो बाजार की स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से सड़क किनारे कब्जे होने लगते हैं। ऐसे में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित निगरानी, अवैध अतिक्रमण पर सख्ती और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना समय की जरूरत है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य बाजार में यातायात को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने, नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराने और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती से जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि बाजार की रौनक भी बढ़ेगी।
रादौर के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने और अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे खड़े वाहन और फैला सामान रास्ता संकरा कर देते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की है। संवाद
पार्किंग व्यवस्था में सुधार करने की दरकार
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मुख्य बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित व सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के कारण आए दिन जाम लगता है। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन प्रभावी कदम उठाए तो यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और आमजन को राहत मिलेगी।
बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएं
लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट बनाए जाएं और व्यस्त समय में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण लगाया जाए। उनका मानना है कि इससे यातायात का दबाव कम होगा और बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।
अतिक्रमण से परेशानी
रादौर के मुख्य बाजार में जाम अब रोज की समस्या बन चुका है। दुकानों के बाहर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। - धर्म सिंह।
बड़े वाहनों पर लगे रोक
बाजार में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की बढ़ती संख्या से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाएं और व्यस्त समय में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। - मोहनलाल अरोड़ा।
नियमों का पालन हो
अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। प्रशासन को नियमों का सख्ती से पालन कराना चाहिए। -राजकुमार शर्मा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस तैनात करें
मुख्य बाजार में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। प्रशासन को पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के साथ ट्रैफिक पुलिस की तैनात होनी चाहिए। - देवी दयाल।

धर्म सिंह

धर्म सिंह

धर्म सिंह

धर्म सिंह

धर्म सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें